फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   To end this, we have to attack the root: Hriday Narayan Dixit

खात्मे के लिए जड़ पर करना होगा प्रहार : ह्दय नारायण दीक्षित

Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
To end this, we have to attack the root: Hriday Narayan Dixit
अचलगंज। कश्मीर में हो रही घटनाओं को मात्र आतंकवाद नहीं माना जा सकता। यह पाक सैन्य कार्रवाई का एक हिस्सा है।
विज्ञापन

इसीलिए इसका खत्म करने के लिए इसकी जड़ पर प्रहार करना पड़ेगा। हाल ही में पहलगाम की घटना बहुत निंदनीय है। हमें पूरा भरोसा है कि सरकार कुछ बड़ा निर्णय लेगी। यह बात अचलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा के आवास पर पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पदमश्री हृदय नारायण दीक्षित ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
इसके पहले उन्होंने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों का रवैया आतंकवाद के प्रति नरम रहा है। पिछले दस वर्षों में आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है। पहलगाम की घटना मन को झकझोर देने वाली है। वक्फ मामले में न्यायपालिका के दखल के सवाल के बारे में उन्होंने कहा कि यदि संविधान द्वारा प्राप्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है तो न्याय पालिका उसकी समीक्षा कर सकती है।
विज्ञापन

कोई भी संविधान मौलिक अधिकारों से ऊपर नहीं बनाया जा सकता। न्याय पालिका को यह अधिकार संविधान ने ही दिया है। इस दौरान ललित मिश्र, राजीव वर्मा, आनंद अवस्थी, राजन त्रिवेदी, मोनू मिश्रा, विक्की गुप्ता, विष्णु सोनी, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed