फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Title clash between SS Academy and Sports Stadium team

Unnao News: एसएस अकादमी व स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के बीच खिताबी भिड़ंतप

Wed, 20 Nov 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Title clash between SS Academy and Sports Stadium team
उन्नाव। बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला एसएस अकादमी ने और दूसरा स्पोर्ट्स स्टेडियम इलेवन ने जीता।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह और जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला एसएस अकादमी और रॉयल किंग स्टेडियम के बीच खेला गया। रॉयल किंग स्टेडियम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस अकादमी 13.5 ओवर में सात विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली और फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच सप्रू क्रिकेट अकादमी और स्पोर्ट्स स्टेडियम इलेवन के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सप्रू क्रिकेट अकादमी की टीम 11 ओवर में 66 रन ही सकी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम इलेवन और एसएस अकादमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed