{"_id":"66c7abed6e5e27ec0c03f844","slug":"timings-of-two-trains-changed-for-the-convenience-of-candidates-unnao-news-c-221-1-uno1004-118720-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों का समय बदला
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली दो ट्रेनों कानपुर-रायबरेली और कानपुर-लखनऊ मेमू ट्रेन के समय में बदलाव किया है। यह ट्रेनें परीक्षा के समय के अनुसार निर्धारित की गई हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने भी तैयारी कर ली है। इसके लिए कानपुर से चलकर रायबरेली जाने वाली 04154 पैसेंजर ट्रेन से समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 4:30 बजे शाम को कानपुर से चलकर पांच बजे उन्नाव जंक्शन पहुंचती है, लेकिन परीक्षा के चलते 23, 24, 25 और 30 व 31 अगस्त को यह ट्रेन शाम 5:45 बजे कानपुर सेंट्रल से चलेगी। इसके बाद करीब आधा घंटा में उन्नाव जंक्शन पहुंच जाएगी।
इसी प्रकार 04298 कानपुर-लखनऊ मेमू पैसेंजर ट्रेन का समय कानपुर से दोपहर 12:20 बजे का है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को भी परीक्षा दिवसों में कानपुर से शाम तीन बजे रवाना किया जाएगा। करीब 22 मिनट में उन्नाव जंक्शन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।
--
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उन्नाव। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे स्टेशन सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। हर प्लेटफार्म पर जीआरपी के दो-दो पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि सिविल पुलिस से 14 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। इसमें दो महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है। दो हेल्प डेस्क पर और बाहर मुख्य द्वार पर दो पुलिस कर्मियों की तैनाती अभी से कर दी गई है। स्टेशन पर परीक्षार्थियों को रूकने, बैठने या ट्रेन पकड़ने के लिए कोई दिक्कत न हो इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। स्टेशन की हर गतिविध पर कड़ी नजर रखी जाएगी। वाणिज्य पर्यवेक्षक वीरेंद्र जगन्नाथ ने बताया कि चार काउंटर के लिए सभी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ताकि टिकट संबंधी किसी प्रकार की समस्या न हो।
--
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए लखनऊ-कानपुर रूट पर बढ़ाई जाएंगी बसें
उन्नाव। पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने लखनऊ-कानपुर रूट पर दो और बसें बढ़ाई हैं। परीक्षा वाले दिनों के लिए इस रूट पर बसों की संख्या चार से बढ़ाकर छह कर दी गई है। वहीं सफीपुर, बांगरमऊ, भगवंतनगर रूट की बसों के फेरे भी बढ़ाकर छह किए गए हैं। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। चालक और परिचालकों को परीक्षार्थियों के स्टापेज के अलावा इशारा करने पर रास्ते से भी बैठाने को कहा गया है। परीक्षार्थियों के लिए परिवहन निगम की बसों में यात्रा निशुल्क रहेगी।