{"_id":"ad33149ae4addb30be32a7b9a36702ba","slug":"tikargarhi-moves-the-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरगढ़ी में बहेगी विकास की गंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरगढ़ी में बहेगी विकास की गंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गोद दिए गांव टीकरगढ़ी में जल्द विकास की गंगा बहेगी। सांसद हरि साक्षी महाराज ने इस बाबत जानकारी दी है। उनका कहना है कि जल्द ही टीकरगढ़ी के साथ ही मुकुंदखेड़ा, चंद्रिकाखेड़ा, देवमई व झकरा के विद्युतीकरण का काम शुरू होगा। वहीं, आवागमन के लिए सड़कें व शौचालयों का भी निर्माण कराया जाएगा।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जिले के तीन हजार गांवों का विद्युतीकरण पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से कराया जाएगा। गोद लिए गांवों में भी जल्द ही काम शुरू होगा।
बताया कि इस संबंध में उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजा था। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने पत्र भेजकर अवगत कराया था कि राज्य सरकार से उन्नाव की विद्युत व्यवस्था के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने जानकारी दी है कि विद्युतविहीन गांवों का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना द्वितीय चरण में हो गया है।
विज्ञापन
सांसद आदर्श ग्राम योजना में गोद लिए गांव टीकरगढ़ी, चंद्रिकाखेड़ा, देवमई व झकरा का वरीयता से विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। सांसद ने बताया कि टीकरगढ़ी में 90 लाख रुपये सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। 50 शौचालय उनकी निधि से और 100 शौचालय पंचायत राज विभाग से जल्द बनवाए जाएंगे। गांव में पेयजल टंकी के निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।