{"_id":"5df532ad8ebc3e87b57f37f9","slug":"three-lakh-jewels-of-woman-stolen-from-guest-house-unnao-news-knp5322290178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस से महिला के तीन लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस से महिला के तीन लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
उन्नाव। बेटे की बरात में आई पुरवा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला के शहर के एक गेस्ट हाउस में लाखों के जेवर चोरी हो गए। बरात में हड़कंप के बीच दूसरे बेटे सागर की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करके लौट गई। घटना के चौथे दिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की है।
पुरवा कोतवाली के वजीरगंज गांव निवासी सागर गुप्ता के भाई आकाश की सात दिसंबर को शहर के सिटी पैलेस से शादी थी। शादी में सागर की मां व अन्य परिजन भी शामिल होने पहुंचे।
गेस्ट हाउस में सागर की मां के किसी ने जेवरात पार कर दिए, जिससे समारोह स्थल में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद तहरीर देने की बात कह लौट आई। 11 दिसंबर को सागर की तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सागर ने लगभग तीन लाख कीमत के जेवरात चोरी होने की बात कही है। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।