{"_id":"70ef176ec1065da3f1b2dff470d66733","slug":"three-killed-in-accidents-including-sub-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दरोगा समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दरोगा समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सड़क हादसों में दरोगा और हाईस्कूल के छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आसीवन थाने के सामने शौच को जाते समय ट्रक ने दरोगा को कुचल दिया। वहीं, बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार हाईस्कूल के दो छात्र घायल हो गए। इसी तरह हरदोई मार्ग पर रऊ चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने परीक्षा देकर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र को रौंद दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मियागंज संवाददाता के अनुसार, अचलगंज थानाक्षेत्र के नेवरना पुलिस चौकी में तैनात दरोगा गुदड़ी सिंह (56) पुत्र टेनी सिंह गाजीपुर जिले के मैनहा थानाक्षेत्र के सरैंया के मूल निवासी थे। वह करीब डेढ़ साल से आसीवन थाना में तैनात थे। करीब दो महीने पहले उनका तबादला अचलगंज हुआ था।
मंगलवार को वह विभागीय काम से आसीवन गए थे। बुधवार सुबह वह शौच के लिए जा रहे थे तभी आसीवन थाने से करीब पचास मीटर की दूरी पर बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर लखनऊ की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक टक्कर ने कुचल दिया। गुदड़ी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव और सीओ माजिद अब्सार मौके पर पहुंचे। गुदड़ी सिंह की पत्नी भाग देवी, बेटा अनिल और संजीव आसीवन थाने पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह, एएसपी रामकिशुन यादव, सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्पांजलि देकर सलामी दी।
हसनगंज: रानीखेड़ा खालसा गांव निवासी सुखलाल (50) बुधवार सुबह करीब नौ बजे मोहान कसबा की साप्ताहिक बाजार में त्योहार के लिए खरीदारी करने गए थे। करीब 11 बजे लौटते समय वह साइकिल से चौगड़ा खेड़ा गांव के पास पहुंचा था तभी मोहान हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र की बाइक से भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक चला रहा रसूलपुर बकिया गांव के प्रधान का भाई अंकित (18) पुत्र बांकेलाल और उसका दोस्त मूसेपुर गांव निवासी अजय (19) पुत्र आनंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सुखलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि अंकित को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए जाम भी लगाया हालांकि लोगों के समझाने पर लोग शांत हो गए। घटना स्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी रामदुलारी और बेटे मनोज का बुरा हाल रहा।
इसी तरह माखी थानाक्षेत्र के चितौली गांव निवासी सजीवन का बेटा अरविंद (15) बुधवार को थाना इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहा था। रऊ चौराहा के पास उन्नाव की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया। पीछे दूसरी साइकिल से जा रहे चचेरे भाई योगेंद्र ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अरविंद को लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बुधवार सुबह बंथर औद्यौगिक क्षेत्र में बस की टक्कर से अचलगंज थानाक्षेत्र के बंडहमीरपुर गांव निवासी फैक्ट्री श्रमिक दिनेश (30) घायल हो गया। साथी के घायल होने की सूचना पर पहुंचे अन्य श्रमिकों ने दूसरी फैक्ट्री की बस में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
पोस्टमार्टम न होने पर जाम लगा किया हंगामा
उन्नाव। पोस्टमार्टम के लिए सुबह सात बजे से कई शव पहुंचने के बाद भी दोपहर बारह बजे तक मर्चरी का ताला नहीं खुला। गेट के बाहर शव रखे होने से भड़के मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए हिरन नगर मार्ग पर जाम लगा दिया। अस्पताल चौकी इंचार्ज इंदू यादव मौके पर पहुंची और जाम लगाए लोगों को शांत कराने का प्रयास मगर किसी ने एक नहीं सुनी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने पोस्टमार्टम हाउस का ताला खुलवाया इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
घायल टेंपो चालक की मौत
बांगरमऊ। बिल्हौर मार्ग पर मंगलवार देर शाम ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में एक युवक की मौैत और पांच लोगों के घायल होने की घटना में देर रात टेंपो चालक की भी मौत हो गई। टेंपो चालक शिव कुमार गुप्ता (28) पुत्र रमेशचंद्र निवासी बिल्हौर कानपुर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बांगरमऊ पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।