{"_id":"61968fc0a35934263161abf4","slug":"three-girls-missing-location-found-in-delhi-unnao-news-knp664764234","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के लिए निकली तीन छात्राएं लापता, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के लिए निकली तीन छात्राएं लापता, परिजन बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। स्कूल के लिए निकली कक्षा 9 की तीन छात्राएं रहस्यमय हालात में लापता हो गईं। खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। अक्सर जिन दोस्तों से उनकी वार्ता होती थी उनकी मौजूदगी घर में मिलने पर पुलिस सकते में आ गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस को सभी की लोकेशन दिल्ली में मिली है। कोतवाल ने बताया कि छात्राओं की खोजबीन के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना की गई है।
शहर के मोहल्ला कासिम नगर, शेखवाड़ा व कासिफ अली सराय निवासी हमउम्र 16 वर्षीय तीन छात्राएं सदर चौकी क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा हैं। बुधवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं थी। देर शाम तक उनके घर न पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया तो तीनों के स्कूल न पहुंचने की जानकारी मिली।
परिजनों ने तीनों की तलाश शुरू की। सुराग न लगने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने छात्राओं से अक्सर फोन पर वार्ता करने वाले उनके दोस्तों की जानकारी जुटाई तो तीनों अपने-अपने घरों में मिले। सदर
विज्ञापन
कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि ट्रेन से दिल्ली जाने की संभावना पर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। छात्राओं को सकुशल लाने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना की गई है। बताया कि इससे पहले भी एक छात्रा घर से बिना बताए कानपुर चली गई थी।