{"_id":"5eed0d5f8ebc3e42f1001f70","slug":"three-firs-filed-in-two-police-stations-on-8-people-in-firing-unnao-news-knp5664806197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में 8 लोगों पर दो थानों में दर्ज हुई तीन एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में 8 लोगों पर दो थानों में दर्ज हुई तीन एफआईआर
विज्ञापन
अचलगंज पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग के आरोपी ।
- फोटो : UNNAO
अचलगंज(उन्नाव)। शहर के मोहल्ला पीडीनगर में वर्चस्व को लेकर गुरुवार शाम फायरिंग कर कार से भागे हमलावरों ने अचलगंज थाना पुलिस के रोकने पर उन पर भी फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने घेराबंदी कर कार व अवैध तमंचों के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि एक भाग निकला। अचलगंज पुलिस ने जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट के तहत दो रिपोर्ट और सदर कोतवाली में पीड़ित की तहरीर पर इन्हीं आरोपियों पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
शहर के मोहल्ला पीडीनगर में गुरुवार शाम मोहल्ला शांतिनगर निवासी विनय सिंह और करोवन ख्वाजगीपुर निवासी गोलू सिंह के बीच वर्चस्व को लेकर गाली-गलौज और फायरिंग हो गई थी। जिसमें विनय सिंह बाल-बाल बच गया था। घटना के बाद फायरिंग करने वाला गोलू सिंह अपने साथी गौरव सिंह, अविनाश चौधरी, रितुराज, फैज मोहम्मद, आसिफ, मोहित शर्मा, ललित विश्वकर्मा समेत 8 अन्य साथियों के साथ कार से कानपुर की ओर भागा था। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने वायरलेस सेट पर पुलिस को घेराबंदी के लिए कहा तो लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग पर मौजूद अचलगंज थाना की बदरका चौकी पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। खुद को बचाते हुए पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया और उसमें सवार 7 लोगों को तमंचों के साथ गिरफ्तार कर कार को भी कब्जे में ले लिया। एक आरोपी मौके से भाग निकला।
सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित विनय सिंह की तहरीर पर उसने सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन गांव निवासी मुख्य आरोपी गोलू सिंह समेत 8 पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, गाली-गलौज व जान की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, अचलगंज पुलिस ने पुलिस पर फायरिंग कर जानलेवा हमले का प्रयास, व आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज कर पकड़े गए 7 आरोपियों को जेल भेजा है। आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया है।