फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three auspicious times for shopping in Dhanteras

Unnao News: धनतेरस में खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त

Mon, 28 Oct 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three auspicious times for shopping in Dhanteras
उन्नाव। धनतेरस पर इस बार एक नहीं तीन शुभ मुहूर्त खरीदारी के लिए बन रहे हैं। सुबह 6:32 बजे से 10 बजे तक त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त और प्रदोष काल में भी खरीदारी करना लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

आचार्य पंकज शुक्ला ने बताया कि धनतेरस पर भगवान धनवंतरि, यमराज और कुबेर देव की पूजा होती है। शास्त्रों के अनुसार, देवों के वैद्य भगवान धनवंतरि आरोग्यता के देवता हैं और इनकी पूजा-अर्चना करने से अच्छी सेहत और रोगों से मुक्ति मिलती है। इस दिन सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण, बर्तन आदि खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

बताया कि इस बार धनतेरस पर्व में त्रिपुष्कर योग बन रहा है। त्रिपुष्कर योग मंगलवार सुबह 6:32 बजे से शुरू होकर सुबह 10 बजे तक रहेगा। यह खरीदारी का पहला शुभ मुहूर्त होगा। दूसरा अभिजित मुहूर्त भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में शुभ कार्यों की शुरुआत करना और खरीदारी करने से धन वृद्धि और घर में सुख-समृद्धि आती है। मंगलवार को अभिजित मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। तीसरा शुभ मुहूर्त प्रदोषकाल में होगा। शाम को 6:36 बजे से 8:32 बजे तक खरीदारी का शुभ रहेगा। इसमें पूजा पाठ करना भी फलदायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed