{"_id":"6769ad54c4d30eecde08d591","slug":"those-who-achieved-record-production-of-paddy-and-sawa-in-one-hectare-were-honoured-unnao-news-c-221-1-sknp1055-124470-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक हेक्टेयर में धान व सांवा की रिकार्ड पैदावार करने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक हेक्टेयर में धान व सांवा की रिकार्ड पैदावार करने वाले सम्मानित
विज्ञापन
उन्नाव। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सोमवार को निराला प्रेक्षागृह में किसान सम्मान दिवस का आयोजन हुआ। धान व सांवा (मोटा अनाज) सहित अन्य फसलों की रिकार्ड पैदावार करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। डीएम ने किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।
किसान मेले का उद्घाटन डीएम गौरांग राठी व सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने फीता काटकर किया। उन्होंने एक हेक्टेयर (लगभग चार बीघा) में 64.80 क्विंटल धान की पैदावार करने वाले कसरौर मिर्रीखेड़ा के किसान वीरभान सिंह और प्राकृतिक खेती के जरिए 9.6 क्विंटल सांवा (मोटा अनाज/ चावल आकार का दाना) की पैदावार करने वाले मियागंज के ताजपुर निवासी मदन चंद्र को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
डीएम ने शॉल ओढ़ाई और प्रमाणपत्र दिया। इनके अलावा, नवई अजगैन की गुड़िया कश्यप को मत्स्य पालन, खानपुर पीरअली नेवादा के अनिल कुमार मिश्रा को पशुपालन, सिकंदरपुर कर्ण के कटरी अल्हुवापुर निवासी भइया लाल को अमरूद के अलावा शिवकली, राजेंद्र साहू, सुधीर कुमार, राजू टाडा सहित 133 किसानों को खेत तालाब निर्माण योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
डीएम ने कस्टम हायरिंग सेंटर के लाभार्थी किसान दिनेश चंद्र त्रिवेदी को ट्रैक्टर की चाभी दी। डीएम ने किसानों से कृषि उपज को सीधे मंडी के बजाए प्रोसेसिंग करके नया उत्पाद बनाकर आय में बढ़ाने की सलाह दी।
बताया कि पुरवा नहर में पानी आ गया है। जल्द ही उन्नाव शाखा में भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि कहीं नहर काट कर या बंधा बनाकर पानी रोका जाता तो किसान हेल्पलाइन नंबर 0515-2822537 पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता, कृषि वैज्ञानिक रत्ना सहाय, डाॅ. रमेश चंद्र मौर्या, डाॅ. धीरज तिवारी, प्रभारी उपकृषि निदेशक शशांक चौधरी आदि मौजूद रहे।