फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   This time itself the public fought elections, seats will be 400 crossing - Sakshi Maharaj

इस बार खुद जनता ने लड़ा चुनाव, सीटें होंगी 400 पार - साक्षी महाराज

Thu, 23 May 2019 01:08 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Thu, 23 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
This time itself the public fought elections, seats will be 400 crossing - Sakshi Maharaj
साक्षी महाराज
लोकसभा चुनाव की मतगणना से ठीक एक दिन पहले सांसद साक्षी महाराज ने विपक्षी दलों पर फिर एकबार हमला बोला। कहा कि देश के इतिहास में यह पहला चुनाव है जिसे जनता ने खुद लड़ा। जनता ने किसी की नहीं सुनी। जातिवाद किनारे हो गया। सबका साथ-सबका विकास और राष्ट्रवाद भारी पड़ गया। हो सकता है अबकी बार 400 के पार। उन्होंने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर हमला किया। ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन



अपने आवास पर बुधवार शाम मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इस चुनाव में मोदी पर जितना हमला किया गया। मोदी उतने ही मजबूत हुए। राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं था। हम लोग भारत माता की जय, वंदेमातरम कहते थे, वह चौकीदार चोर है के नारे लगवाते रहे। जितनी बार उन्होंने चौकीदार को चोर कहा उतना ही जनाक्रोश भड़का। कहा कि राहुल ही नहीं पूरे विपक्ष के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं था। वह विकास की बात करते, सड़क, बिजली पानी की बात करते। बेरोजगारी की बात करते, देश और देश की सीमा की बात करते तो शायद समझ में आता। साक्षी महाराज ने कहा कि चुनाव के एग्जिटपोल आ तो ठीक रहे हैं लेकिन पूरा आकलन करना किसी के बस की बात नहीं है। जातियों की दीवारें तोड़कर हिंदू-मुस्लिम सबने मोदी को वोट दिया।
विज्ञापन



कहा कि विपक्ष को तो पहले ही हार का डर सताने लगा था। सभी इकट्ठे हो गए। अब हार सामने देख ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस के राशिद अल्वी जैसे नेता तो इतना नीचे गिर गए कि कह रहे हैं कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव मोदी ने जानबूझकर कांग्रेस को जिताया वह भी ईवीएम को सही बताने के लिए। यह दुर्भाग्य की बात है। ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार बंगाल में ममता के पैर उखड़ गए। अनुमान है कि हमारी सीटें तीस प्लस रहेंगी। कहा कि हम नारी का सम्मान करते हैं। नारी सम्मान हमारी संस्कृति है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि पूतना का वध भी हमने किया और सपूर्णखा की नाक भी हमने ही काटी थी। बंगाल तो त्रेता युग में पहुंच गया। प्रियंका की ओर से एग्जिपोल को गलत बताने पर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि गालिब दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन और देश में महागठबंधन का इस बार सूपड़ा साफ जाएगा। कल चुनाव नतीजे सबके सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed