{"_id":"661d8ab1a05c24b67a028ad9","slug":"third-accused-also-arrested-in-culpable-homicide-unnao-news-c-221-1-uno1001-113049-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गैर इरादतन हत्या में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गैर इरादतन हत्या में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
नवाबगंज। कुशेहरी गांव में 23 दिन पहले हुए शराब के नशे में हुए विवाद और मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत की घटना में नामित तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस घटना में दो आरोपी पहले से जेल में हैं।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के कुशेहरी गांव निवासी छोटेलाल लोध (35) का परिवार के ही भीखालाल व राकेश से 24 मार्च को शराब के नशे में विवाद हुआ था। इसमें छोटेलाल गंभीर घायल हो गया था। उसका इलाज कानपुर हैलट में चल रहा था। सोहरामऊ पुलिस ने घायल छोटेलाल की मां कमलादेवी की तहरीर पर भीखालाल और राकेश का शांतिभंग में चालान किया था।
नौ अप्रैल को घायल छोटेलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में गांव के राजू का नाम बढ़ाते हुए गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम की थी। 11 अप्रैल को पुलिस ने राकेश और भीखलाल को जेल भेजा था। तीसरे आरोपी राजू को सोमवार को पुलिस ने रसूलपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कमल दुबे ने बताया कि घटना में नामित तीसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दो पहले से जेल में हैं।