फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thieves took cash and stuff from two houses

दो घरों से नगदी व सामान ले गए चोर

Sun, 15 Apr 2018 11:53 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 15 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Thieves took cash and stuff from two houses
परिचय-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala
बीघापुर। बारा थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर के मजरे हलबलखेड़ा गांव में शनिवार की रात चोर दो घरों से लाखों की नकदी व सामान उठा ले गए। पीड़ितों ने तहरीर दी है। हलबलखेड़ा निवासी जीतू सिंह पुत्र रामबली सिंह के घर चोर पीछे के रास्ते से अंदर पहुंचे। यह कमरे में रखी अलमारी तोड़कर 1 लाख 10 हजार रुपये उठा ले गए। चोर एक अटैची भी ले गए। इसमें कुछ न मिलने पर गांव के बाहर फेंक दिया। कमरों में सो रहे परिजनों को भनक नहीं लगी। गृहस्वामी रोहित सिंह ने बताया कि वह फार्म हाउस में निर्माण कार्य होने के चलते रात में नहीं रुके थे।
विज्ञापन

रोहित सिंह के यहां घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने पड़ोस में अनिल पुत्र शिव बहादुर सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से एलईडी टीवी व 30000 रुपये ले गए। अनिल ने बताया कि सभी लोग मामा के घर निमंत्रण में गए थे। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि फोर्स भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed