फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thieves stole jewellery and cash worth Rs 6 lakh from auto driver's house

Unnao News: ऑटो चालक के घर से छह लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर

Thu, 05 Dec 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash worth Rs 6 lakh from auto driver's house
उन्नाव। कासिम नगर नई बस्ती में चोरों ने ऑटो चालक के घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने एक लाख की नकदी और पांच लाख के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कासिम नगर नई बस्ती निवासी हरिपाल ऑटो चालक है। एक सप्ताह पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी निर्मला गर्भवती है, घर में अकेली होने से वह तीन दिन पहले मायके गुलाबखेड़ा गई थी, घर पर ताला लगा था। मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी और बक्से में रखी एक लाख की नगदी और पांच लाख कीमत के जेवर चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो निर्मला को फोन पर सूचना दी। निर्मला के घर आने पर उसने पुलिस को बताया। पुलिस ने जांच की और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि जांच की गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed