{"_id":"64d12f74e06bd62467064704","slug":"thief-caught-by-police-nine-bikes-recovered-unnao-news-c-12-knp1031-360083-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, नौ बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, नौ बाइक बरामद
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। पुरवा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रुकवाया। उससे गाड़ी के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। शक होने पर उसे बाइक सहित थाने लाकर पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आई। वह शातिर चोर निकला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं।
दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह रविवार शाम पुरवा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सदर कोतवाली के सिंगरोसी गांव निवासी पंकज सिंह बाइक लेकर वहां से गुजरा। सिपाहियों ने उसे रुकवाया और बाइक के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 25 जुलाई को लखनऊ के कृष्णानगर स्थित पैथोलॉजी के पास से उसने चोरी की थी। बाइक को बेचने के लिए पुरवा जा रहा था। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दही औद्योगिक क्षेत्र साइड एक स्थित झाडिय़ों के पास छिपी आठ बाइक बरामद की हैं। पकड़ी गई बाइकें अयोध्या, लखनऊ, हरदोई से चोरी की गई हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइकों की एआरटीओ से जानकारी कराई जा रही है। उसके बाद बाइक मालिकों को सूचना दी जाएगी। आरोपी पहले भी चोरी में जेल जा चुका है।