{"_id":"661584438969bf5c0b02e6a7","slug":"there-will-be-admission-on-1320-seats-in-government-college-this-session-unnao-news-c-221-1-uno1001-112782-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: राजकीय महाविद्यालय में इस सत्र में 1320 सीटों पर होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: राजकीय महाविद्यालय में इस सत्र में 1320 सीटों पर होगा प्रवेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मौरावां। हिलौली ब्लॉक क्षेत्र के लोटना में संचालित राजकीय महाविद्यालय लोटना में उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए इस बार 1320 सीटें विश्वविद्यालय से निर्धारित की गई हैं। अभी 272 संस्थागत छात्र-छात्राएं पढ रहे हैं।
लोटना स्थित राजकीय महाविद्यालय साल 2022 में शुरू हुआ था। अभी तक कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों के सभी मान्य विषयों के छात्र हैं। जिसमें बीए के लिए 600 सीटें, बीएससी के लिए 360, बीसीए के लिए 120, बीबीए की 120 और बीकाॅम की 120 सीटें शासन से निर्धारित हैं। प्राचार्य डॉ. भुवनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय में तीसरे सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में अब तक 13 शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति की जा चुकी है। शेष पांच विषय के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। जल्द ही उनकी भी तैनाती की जाएगी। अभी तक इस ब्लॉक में ग्रामीण क्षेत्र के इंटरमीडिएट पास छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का कोई सरकारी महाविद्यालय नहीं था। इसके संचालन से छात्र उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के साथ डिप्लोमा कोर्स भी आसानी से कर रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि आगामी भविष्य में छात्रों को रोजगार मिले इसका भी प्रयास होगा।
--
प्रवेश फार्म निशुल्क, परीक्षा फीस निधार्रित
राजकीय महाविद्यालय लोटना में छात्रों को प्रवेश फार्म कॉलेज से ही निशुल्क मिलेंगे। प्रचार्य ने बताया कि बीए पहले सेमेस्टर की फीस 2570, बीकॉम पहले सेमेस्टर में 2770, बीएससी बायो 3320, बीएससी मैथ में 3070 और बीबीए व बीसीए के छात्र को 9570 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
--
विषयों के लिए नियुक्त शिक्षक
महाविद्यालय में गृहविज्ञान विषय के लिए डॉ. शिवांगी यादव, इतिहास के लिए डॉ. विकास सिंह, अर्थशास्त्र के लिए डॉ. विनीत कुमार, शैन्य विज्ञान के लिए डाॅ. दिनेश रावत, राजनीति विज्ञान के लिए डॉ. सत्येन्द्र गुप्ता, हिंदी के सोनू वैश्य, समाजशास्त्र के लिए अशर्फीलाल, भौतिक विज्ञान और गणित के लिए डॉ. पुष्कर मिश्रा, रासायन विज्ञान डॉ. नीलिमा, जंतु विज्ञान डॉ. प्रियंका, वनस्पति विज्ञान डॉ. पंकज सिंह, वाणिज्य और प्रबंधन विषय का ज्ञान डॉ. गोविंद त्रिपाठी छात्रों को देंगे।