फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There was silence even on the second day of the shutdown, the vehicle did not run

बंद के दूसरे दिन भी रहा सन्नाटा, नहीं चले वाहन

Sun, 12 Jul 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
There was silence even on the second day of the shutdown, the vehicle did not run
उन्नाव। जिला प्रशासन के तीन दिन के बंद के दूसरे दिन शनिवार को पूरी तरह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान वाहन भी नहीं चले। जबकि बाइक व कार सवारों को आने-जाने से नहीं रोका गया। पूरे दिन सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज कराने की कार्रवाई की जाती रही।
विज्ञापन

शनिवार को बड़े, छोटे चौराहे, धवनरोड, स्टेशन रोड आदि प्रमुख बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में बाजार व दुकानें बंद रहीं। सवारी वाहन न चलने से सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। ई-रिक्शा न चलने से रेलवे स्टेशन से आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि कार व बाइक सवारों को आने-जाने से नहीं रोका गया। बाजारों व चौराहों पर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सन्नाटा पसरा रहा। एक्सप्रेस वे पर सिर्फ एंबुलेंस और आवश्यक वाहन ही चलते दिखाई दिखे।
पुरवा में कस्बे से लेकर गांव तक की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर व कोतवाल अनिल सिंह ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर बंदी का जायजा लिया। साथ ही माइक से लोगों को घरों में ही रहने की अपील की। जरूरी काम से निकलने पर मास्क पहनने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटन संवाददाता के अनुसार, उपजिलाधिकारी बीघापुर दयाशंकर पाठक और क्षेत्राधिकारी बीघापुर अंजनी कुमार राय ने पाटन, राधागंज, सुमेरपुर, भगवंतनगर, ऊंचगांव व बक्सर समेत अन्य स्थानों पर जाकर बंदी की स्थिति जांची। बारासगवर व बिहार थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त किया। अधिकारियों ने इस दौरान आबादी वाले स्थानों पर लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक भी किया।
मौरावां कस्बा स्थित चंदनगंज बाजार में एसडीएम, क्षेत्राधिकारी पुरवा तथा थानाध्यक्ष राजेंद्र रजावत ने भ्रमण करते हुए तीन दिवसीय बाजार बंदी का पालन करने की लोगों से अपील की। बिना मास्क लगाए 4 लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। पांच ई चालान भी किए गए। भवानीगंज गांव में एक चाय व पान की दुकान खुली मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सरकारी कार्यालयों के साथ स्वास्थ्य केंद्रों को किया गया सैनिटाइज
शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों के साथ स्वास्थ्य केंद्रों को भी सैनिटाइज कराया गया। नगर पंचायत भगवंतनगर प्रशासन ने बड़ी गाड़ियों की मदद से सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज कराया। फतेहपुर चौरासी की पांच ग्राम पंचायतों में साफ -सफ ाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया। एडीओ पंचायत हेमंत कुमार ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए ग्राम पंचायत सरांय अख्त्यारपुर, अहमदाबाद सेननगर, लौकिहा, लवानी व सैंता में टीम लगाकर साफ -सफ ाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि रविवार को भी नर्सिंगहोम, जिला अस्पताल आदि सरकारी भवनों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed