फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There was opposition to laying slab on the old Shivala temple, tension

Unnao News: पुराने शिवाला मंदिर पर स्लैब डालने का किया विरोध, तनाव

Tue, 22 Oct 2024 03:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
There was opposition to laying slab on the old Shivala temple, tension
बीघापुर। अर्द्धनिर्मित मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर दो समुदाय के बीच पिछले 15 दिन से बनी तनाव की स्थिति अब तूल पकड़ रही है। विवाद को रोकने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के 30 लोगों को पाबंद भी किया है। रविवार को हिंदू संगठन के लोग गांव पहुंचे और मंदिर के जीर्णोद्धार की बात कही।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के रानीपुर गांव में एक वर्ग के कुछ लोग 70 साल पुराने हिंदुओं के आस्था के प्रतीक अर्धनिर्मित शिव मंदिर पर स्लैब डालने का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर एक पखवाड़े से दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हैं। जिला प्रशासन ने भी फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि करीब 15 दिन पहले इसी गांव की शिवदेवी ने मन्नत पूरी होने पर अर्धनिर्मित शिवमंदिर पर स्लैब डलवाने के लिए निर्माण सामग्री मंगवाई थी। लेकिन निर्माण शुरू होने से पहले ही गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

उनका तर्क है कि करीब 100 मीटर की दूरी पर मस्जिद है। जहां मंदिर बनाने की बात कही जा रही है वहां आसपास मुस्लिम बस्ती भी है। नमाज, रमजान व अन्य अवसरों पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान पूजा, पाठ को लेकर दोनों पक्षों को ही एतराज होगा। इससे दोनों पक्षों में तनाव और आपसी दूरियां बढ़ेंगी। दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे पर आरोप भी लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मंदिर बनाने से रोकने को लेकर लोग टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नरसेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी कई कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को गांव पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। विमल द्विवेदी ने कहा कि हिंदुओं पर दबाया जा रहा है। मंदिर और मस्जिद गांव की आबादी की जमीन में बने हैं। मंदिर करीब 70 साल पुराना है, मस्जिद बाद में बनवाई गई है। हिंदू संगठन के लोगों के पहुंचने की सूचना पर सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला, थानाध्यक्ष राजपाल भी फोर्स के साथ पहुंचे और जल्द ही हल निकालने का आश्वासन दिया।

सीओ ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पत्र के 30 लोगों को पाबंद किया गया है। अगर प्रशासन से चबूतरे पर छत बनाने की अनुमति मिलती है तभी निर्माण होने दिया जाएगा। अनुमति न होने तक किसी प्रकार का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed