{"_id":"68263d03f0e5f11f3f0f39a1","slug":"there-was-no-electricity-in-indira-nagar-the-whole-night-due-to-burning-of-lt-cable-unnao-news-c-221-1-sknp1055-131078-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एलटी केबल जलने से इंदिरा नगर में रात भर नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एलटी केबल जलने से इंदिरा नगर में रात भर नहीं आई बिजली
Fri, 16 May 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 16 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के इंदिरा नगर में बुधवार रात एलटी लाइन का केबल जलने से रात भर बिजली नहीं आई। गुरुवार सुबह मरम्मत के बाद जैसे ही आपूर्ति चालू की गई, वैसे ही लोड अधिक होने से फिर से केबल जल गया। इससे फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम केबल बदलने का काम शुरू किया गया।
बुधवार रात करीब 10 बजे इंदिरा नगर मोहल्ले में एलटी केबल जल गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत शुरू कराई। काम चलने से पूरी रात इंदिरानगर में बिजली नहीं आई। सुबह काम पूरा होते ही जैसे ही आपूर्ति बहाल की गई, वैसे ही लोड अधिक होने से फिर से केबल जल गया। इससे क्षेत्र की बिजली चालू नहीं हो सकी। रात से लेकर दिन तक बिजली न आने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए।
अवर अभियंता दिव्यांशु ने बताया कि एलटी केबल जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। रात में कुछ समय के लिए आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया गया था लेकिन सफलता नहीं मिली। केबल बदलवाकर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बदला गया फुंका ट्रांसफाॅर्मर
बेहटामुजावर। आशायस गांव के किनारे माइनर पुलिया पर लगा 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर पांच मई को फुंक गया था। इससे आशायस गांव की करीब 1500 आबादी अंधेरे में थी। बुधवार शाम ट्रांसफाॅर्मर बदला गया। इसके बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। तकिया पावर हाउस के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया गया था। गुरुवार से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। (संवाद)