फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There was no clue of missing teenager for a month

Unnao News: एक माह से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग

Tue, 07 Mar 2023 08:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:11 AM IST
विज्ञापन
There was no clue of missing teenager for a month
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महीने से लापता किशोरी का सुराग नहीं लगा। जांच के दौरान पुलिस के हाथ जो तथ्य लगे, उनके आधार पर ऑनर किलिंग और आत्महत्या के बिंदु पर भी जांच शुरू की है। किशोरी का पिता भी भूमिगत है, तलाश कर रही पुलिस कई दिनों से संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा छह फरवरी को गांव के ही पास के एक निजी विद्यालय में पढ़ने गई थी। स्कूल से घर आने के बाद किशोरी लापता हो गई थी। ग्रामीणों में चर्चा है कि पिता को तलाश के दौरान वह एक रिश्तेदार युवक के साथ मिली थी। गुस्से में पिता ने युवक और अपनी बेटी को पीटा भी था। गांव में ऑनर किलिंग की भी चर्चा जोरों पर रही। चर्चा है कि पिता ने छह जनवरी की इस घटना के बाद 13 फरवरी को आसीवन थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह आसीवन थानाक्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी बुआ के यहां गई थी। वहां से लौटने के दौरान लापता हो गई। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि किशोरी के बुआ के घर गई ही नहीं थी। इधर का शक गहराया तो तफ्तीश तेज की, उधर पुलिस को सक्रिय देख किशोरी का पिता भूमिगत हो गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को पिता चोरी छिपे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने आया था, लेकिन गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्ट में धाराएं न बढ़ाए जाने से वह योजना में सफल नहीं हो सका। उधर पुलिस भी पता लगाते हुए न्यायालय पहुंची लेकिन सफलता नहीं मिली। आसीवन थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कई अहम बिंदु सामने आएं हैं, उनपर गहनता से पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed