फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There should be provision of ice packs and cold water in the heatwave ward

Unnao News: हीटवेव वार्ड में आइस पैक व ठंडे पानी की व्यवस्था हो

Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
There should be provision of ice packs and cold water in the heatwave ward
उन्नाव। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में हीटवेव वार्ड बनाने के साथ सभी व्यवस्था करने के निर्देश सीएमएस ने दिए हैं। पर्याप्त दवाएं, कूलर, पंखें आदि दुरुस्त कराने की बात कही।
विज्ञापन

लू (हीटवेव) की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में हीटवेव वार्ड और ओआरएस काउंटर खोलने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे। जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक में कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस पर अमर उजाला ने 24 अप्रैल के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जिला अस्पताल के सीएमएस ने व्यवस्था कराने के निर्देश संबंधित लोगों को दिए।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. आरए मिर्जा ने बताया कि सभी वार्ड इंचार्ज सिस्टर और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने वार्डों के वाटर कूलरों, कूलरों की जांच कर लें। इसके बाद जो खराब हों उनकी मरम्मत कराएं और अगर नए खरीदने की जरूरत हो तो उसकी रिपोर्ट बनाकर दें। इसके अलावा तीमारदारों को रुकने के लिए रैन बसेरों में भी कूलर और 24 घंटे ठंडे पानी की व्यवस्था कराएं। उन्होंने बताया कि वार्डों में 24 घंटे ठंडा पानी, आइस पैक, पर्याप्त दवाएं, रेक्टल थर्मामीटर आदि की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed