फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There is no wall and playground in Government Girls Inter College

Unnao News: राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में नहीं है दीवार व खेल मैदान

Thu, 24 Apr 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 24 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
There is no wall and playground in Government Girls Inter College
सफीपुर। मियागंज-सफीपुर मार्ग किनारे स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में दीवार व खेल मैदान नहीं है। इसके लिए भूमि का आवंटन नहीं हो पा रहा है। छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

29 नवंबर 2018 को तत्कालीन अपर मुख्य सचिव राजन शुक्ला राजकीय बालिका इंटर काॅलेज पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर बाउंड्रीवाॅल न होने से खतरा बताकर एसडीएम को निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। 19 अक्तूबर 2019 को तत्कालीन डीआईओएस राकेश कुमार ने भी दीवार व खेल मैदान के लिए एसडीएम को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

चार अगस्त 2020 को तत्कालीन एसडीएम नन्हकू ने डीएम को नवीन परती भूमि गाटा संख्या 105 पर किए गए प्रस्ताव की प्रति संलग्न कर अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया था। हालांकि पांच साल बाद भी मामला फाइलों में ही कैद है। एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि फाइल कहां है, इसकी जानकारी कराकर जल्द भूमि आवंटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य मार्ग नजदीक होने से तेज निकलते हैं वाहन
प्रधानाचार्य रचना निगम ने बताया कि मुख्य मार्ग से गुजरने वाले तेज रफ्तार छोटे-बड़े वाहन सदैव खतरा बने रहते हैं। खेलकूद में रुचि रखने वाली छात्राओं को कस्बे के महात्मा गांधी काॅलेज ले जाना पड़ता है। बताया कि बाउंड्रीवाॅल बनाए जाने का धन आवंटित है पर भूमि आवंटन न होने से निर्माण नहीं हो पा रहा है।
----

कक्षा दस में पढ़ने वाली सलोनी ने बताया कि वह ऊंची कूद में मंडल खेल चुकी है। विद्यालय में दीवार व खुला परिसर न होने के कारण अभ्यास के अवसर नही मिल पा रहे हैं।
----


कक्षा-10 की ही छात्रा शिफा ने बताया कि वह दौड़ में जिले स्तर की प्रतियोगिता में स्थान पाने में सफल रही थी। काॅलेज में कोई मैदान न होने से पर्याप्त अभ्यास का मौका नहीं मिलता है।
---------------------



कक्षा-10 की छात्रा अर्पिता ने बताया कि कबड्डी में वह जिलास्तर पर खेल चुकी है। नियमित अभ्यास के लिए विद्यालय में मैदान होना जरूरी है। कई बार मांग के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।

----


कक्षा 10 की अंजली ने बताया कि दीवार न होने से खुले में साइकिल खड़ी करने से चोरी होने का भय लगा रहता है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से दीवार अति आवश्यक है। इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed