फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There has been a loot in the electricity department in the recovery of the bill

बिजली विभाग में बिल वसूली में मची है ‘लूट’

Thu, 17 Oct 2019 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
There has been a loot in the electricity department in the recovery of the bill
उन्नाव। बिजली विभाग में बिल वसूली में अघोषित ‘लूट’ मची हुई है। निधारित तारीख के अंदर बिल जमा करने पर भी उपभोक्ता को छूट नहीं मिल पा रही है। अधिकारी अंजान बने हुए हैं। बिलिंग काउंटर पर बैठे आपरेटर कंप्यूटर का हवाला देकर अतिरिक्त पैसा जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने को प्रेरित करने के लिए एक व्यवस्था लागू कर रखी है। इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ता को एक बिल देने के समय एक प्रस्तावित तारीख भी दे दी जाती है। यदि उपभोक्ता उस तारीख के अंदर बिल जमा कर देता है तो उसे बिलिंग में कुछ छूट मिल जाती है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में यह व्यवस्था ध्वस्त चल रही है। डीएसएन कालेज निवासी शिवबालक शर्मा ऐसे ही विद्युत उपभोक्ता हैं। जिनका अक्तूबर माह का बिल जब आया तो उसमें अंतिम तारीख 17 अक्तूबर तक 1786 रुपये जमा करने की जानकारी लिखी थी। सोमवार को वह बिल जमा करने कब्बाखेड़ा पावर हाउस के बिलिंग काउंटर पर पहुंचे तो उनसे आपरेटर ने 2152 रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवबालक ने जब 1786 रुपये जमा करने की बात कही तो आपरेटर ने कहा कि कंप्यूटर पर 2152 रुपये ही दिख रहे हैं। हारकर शिवबालक को 2152 रुपये ही जमा करने पड़े। एक अन्य कामर्शियल उपभोक्ता को 18 अक्तूबर तक पैसा जमा करने के लिए 2370 रुपये का बिल दिया गया। 14 अक्तूबर को काउंटर पर उनसे 2392 रुपये जमा करने को कहा गया। इसी तरह रोजाना सैकड़ों उपभोक्ता समयसीमा के अंदर बिल जमा करने में भी छूट का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वहीं बिजली विभाग उपभोक्ताओं से रोजाना लाखों रुपये की अवैध वसूली कर रहा है।

साफ्टवेयर में दिक्कत होने से आ रही समस्या
बिलिंग साफ्टवेयर में दिक्कत के कारण यह समस्या आ रही है। इसकी जानकारी है। इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। जिसके बिल में दिक्कत आ रही है वह उनसे मिल सकता है। उनकी समस्या दूर की जाएगी।
एससी शर्मा, अधिशासी अभियंता प्रथम उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed