फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There are dangers at many places on the highway, fog may cause havoc

Unnao News: हाईवे पर जगह-जगह खतरे, कहर न बन जाए कोहरा

Sun, 19 Nov 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
There are dangers at many places on the highway, fog may cause havoc
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जगह-जगह खतरे हैं। आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ने पर मुसाफिरों के लिए और खतरा बढ़ेगा। हालत यह है कि कहीं डिवाइडर टूटे हैं तो कहीं सड़क में बड़े-बड़े गड्डे हैं।
विज्ञापन

कहीं सड़क तक फैली टूटी ग्रिल खतरा बनी है तो कहीं, झाड़ियां मुसीबत बनी हैं। अवैध पार्किंग पर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि सुधार के लिए फरवरी तक इंतजार करना होगा। एक एजेंसी को पांच साल मेंटीनेंस के लिए 188 करोड़ का ठेका दिया गया है। जो जनवरी से काम शुरू करेगी।
विज्ञापन

हाईवे पर गदन खेडा चौराहा से गंगा पुल तक पटरी तक उगी झाड़ियां, ढाबों पेट्रोल पंपों पर अवैध पार्किंग, टूटी रेलिंग, छतिग्रस्त पुलिया और अवैध कट हादसों की वजह बने हैं। लेकिन जिम्मेदारों ने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने की सूचना लिखा बोर्ड लगा कर अपना कर्तव्य पूरा कर रहा है। नरी, बंथर, आजाद मार्ग और जाजमऊ तक सड़क किनारे झाड़ियां सड़क तक फैली हैं। कई जगह तो फूटपाथ ही बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहरा के पास सिटी ड्रेन पुलिया की दीवार काफी समय से टूटी पड़ी है। पिछले साल छतिग्रस्त पुलिया से एक बस के गिरने की घटना हुई थी। लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। ठंड के दिनों में कोहरा होने पर यहां हादसों का खतरा और बढ़ेगा। अवैध मौरंग मंडी और हाईवे पर जगह-जगह भारी वाहनों की अवैध पार्किंग भी मुसीबत बनी है। हाईवे की हालत यह है कि जिले की कानपुर सीमा पर जाजमऊ गंगापुल से लखनऊ सीमा के सई नदी पुल तक 80 किमी सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं।
एनएसएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि हाईवे पर हुई टूटफूट की मरम्मत लगातार कराई जाती है। उन्होंने बताया कि हाईवे के मेंटीनेंस के लिए एक कंपनी को पांच साल के लिए 188 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। बताया कि यह एजेंसी डिवाइडरों पर लोहे की ग्रिल लगाकर अवैध रोड क्रास कट बंद कराएगी। सड़क व अन्य टूटफूट की मरम्मत, मार्ग प्रकाश, रोड साइन, ग्रीनरी, पौधरोपण सहित पूरी तरह से मेंटीनेंस करेगी। बताया कि एजेंसी जनवरी 2024 से काम शुरू करेगी, फरवरी से सुधार नजर आएगा।


सदर कोतवाली क्षेत्र में शेखपुर नरी, गदनखेड़ा चौराहा, हुसैन नगर चौराहा, दहीचौकी पुरवा मोड़। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में त्रिभुवन खेड़ा, अजगैन में नवाबगंज, चमरौली, सोहरामऊ में कस्बा सोहरामऊ और भल्लाफार्म और अचलगंज में बदरका चौराहा, कनौडिया पेट्रोल पंप, बंथर और गहिरा मोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed