फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Theft of three lakhs in the service center of the electronic company

Unnao News: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के सर्विस सेंटर में तीन लाख की चोरी

Mon, 24 Apr 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 24 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Theft of three lakhs in the service center of the electronic company
उन्नाव। शहर के प्रियदर्शिनी नगर मोहल्ला स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के सर्विस सेंटर को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। शटर तोड़कर पहुंचे चार चोरों ने 40 हजार रुपये के अलावा कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल व अन्य उपकरण सहित करीब तीन लाख का माल ले गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज चार चोरों की फुटेज मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला प्रियदर्शिनी नगर में बीएसएनएल दूरसंचार केंद्र के पास एक अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक उपकरम बनाने वाली कंपनी का सर्विस सेंटर है। शनिवार रात चोरों ने सर्विस सेंटर के ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। रविवार सुबह सेंटर पहुंचे मैनेजर शिवम वर्मा ने शटर टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

चोर यहां से पांच सीपीयू, पांच मोबाइल फोन, दो लेपटॉप, दो टीवी, एसी और फ्रिज में लगने वाली कॉपर की क्वॉइल और 40 हजार रुपये सहित करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर अस्पताल चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंज पहुंचे और जांच की। सीसीटीवी फुटेज में चार चोर समान चोरी करते दिखे हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि चोर किसी वाहन से आए थे।सामान लोड करने की आवाज सुनी थी, लेकिन समझा गया कि सेंटर में कोई माल लाया या ले जाया जा रहा होगा, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि सर्विस सेंटर में सीसीटीवी फुटेज में जो चोर दिखे हैं उनकी पहचान और उनतक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed