{"_id":"65a3a769603423ba2a076e67","slug":"theft-of-lakhs-by-breaking-the-locks-of-three-houses-unnao-news-c-221-1-sknp1054-8570-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी
Sun, 14 Jan 2024 02:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
चकलवंशी। अलग-अलग गांव में चोरों ने तीन बंद घरों के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर व अन्य कीमती सामान सहित लाखों का माल पार कर दिया। सुबह घर पहुंचे गृह स्वामियों के मुताबिक तीनों घरों से चोरों ने 8.52 लाख का माल पार किया है।
पावा चौकीक्षेत्र के बरम्भौला निवासी विनोद दिल्ली में मजदूरी करता है। पत्नी बिट्टो गांव में बेटी चांदनी के साथ दो दिन पहले चाचा की मौत होने पर अपने मायके आसीवन के बीजीमऊ गांव गई थी। शनिवार को वह घर पहुंची तो ताले टूटे मिले। पीड़िता के मुताबिक चोर जेवर और पीतल के बर्तन सहित 2.50 लाख का सामान ले गए। चोरों ने पड़ोसी कमलेश के घर से भी 2500 रुपये चोरी किए। वहीं रामसिंह खेड़ा निवासी शाबिरा शुक्रवार को अपने बेटे शारुख के इलाज के सिलसिले में उन्नाव शहर के निजी अस्पताल में थी। रात को ताले तोड़कर उसकी बहू रेशमा और कामिनी के कमरों अलमारियों में रखे सोने-चांदी के करीब छह लाख के जेवर पार कर दिए। शनिवार सुबह जब घर पहुंची तो चोरी होने की जानकारी हुई।
थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि रामसिंह खेड़ा में चोरी की घटना में तीनों भाई हत्या के एक मामले में आरोपी है। घटना संदिग्ध लग रही है। वहीं बरम्भौला में चोरी की जानकारी नहीं मिली है।