फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft in mobile shop, businessmen on road

मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, व्यापारी सड़क पर उतरे

Fri, 23 Jun 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला उन्नाव
अमर उजाला उन्नाव Updated Fri, 23 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
theft in mobile shop, businessmen on road
people,s gathering - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हसनगंज कस्बा निवासी सुरेश सिंह की घर से कुछ ही दूर पर पुलिस थाना रोड तिराहा पर काफी बड़ी मोबाइल रिपेयरिंग और बिक्री की दुकान है। रात करीब दो बजे चोरों ने दुकान का शटर काटा और भीतर पहुंचे। चोरों ने एक बोरे में सारे कीमती मोबाइल, रिचार्ज कूपन, चार्जर, बैट्री व अन्य कीमती सामान भर लिया। इसी दौरान खटपट की आवाज सुकर पास में ही रहने वाले संजय और अन्नू की नींद खुली। दोनों ने छज्जे से झांक कर देखा तो दो चोर दुकान के भीतर से निकलते दिखे। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य लोग भी घरों से बाहर आ गए। भागने की हड़बड़ी में चोर चोरी का माल सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। लोगों की सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाने से बमुश्किल पांच सौ मीटर की दूरी होने के बाद भी पुलिस की लेटलतीफी को लेकर भीड़ और पुलिस जवानों की बीच बहस भी हुई। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी कस्बे के अन्य व्यापारियों को हुई तो वे अपनी दुकानें बंद कर व्यापारी नेता मनोज गुप्ता की अगुवाई में सड़क पर उतर आए। काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। हसनगंज थानाध्यक्ष हनुमान प्रसाद पांडेय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। व्यापारियों ने सीओ को बुलाने की मांग की। व्यापारी सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया कि बोरे में जो माल मिला है उसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। दुकान में कुछ और कीमती माल अभी नहीं मिला है। हो सकता है चोर कुछ माल लेकर भागने में सफर रहे हों। मांग के बाद भी काफी देर तक सीओ नहीं पहुंचने तो व्यापारियों ने बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर जमा लगा दिया। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को बताया कि एक जांच के सिलसिले में सीओ बाहार है। उन्होंने कस्बे में पुलिस गश्त बढ़ाने और पूर्व में हो चुकी घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया इसके बाद व्यापारी शांत हुए और जाम खोला। इस दौरान करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। घटना में पुलिस किसी परिचत या जानकार का हाथ होने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed