फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft in house

रिटायर्ड चकबंदीकर्मी के घर लाखों की चोरी

Tue, 04 Oct 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 04 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
theft in house
theft in hode - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कच्ची दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने नगदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। सुबह गृहस्वामी को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने आसीवन थाने की हैदराबाद चौकी में शिकायत की है।

विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पारा के मजरा रघुनाथखेड़ा निवासी शिवप्रसाद रिटायर चकबंदी कर्मचारी हैं। रविवार रात वह पत्नी गुड़िया के साथ घर के दरवाजे पर सो रहे थे। देर रात घर के पीछे की कच्ची दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर आए और अलमारी का ताला तोड़ा। चोरों ने अलमारी में रखे बीस हजार रुपये नगद व सोने चांदी के जेवर सहित एक लाख का माल समेट कर भाग गए। सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। टूटे हुए बक्से बब्लू के खेत में पड़े मिले। पीड़ित ने चौकी हैदराबाद में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed