फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Theft from the house five hundred meters away from the police station

Unnao News: थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर घर से चोरी

Wed, 26 Apr 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 26 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Theft from the house five hundred meters away from the police station
सोहरामऊ। थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर कस्बे में सोमवार रात दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। एक घर से ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और करीब दो लाख के जेवर व अन्य सामान पार कर दिया। दूसरे घर से कुछ हाथ में नहीं आया। पीड़ित की पत्नी ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर उसको चलता कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा सोहरामऊ निवासी मुकेश आर्या के घर में चोरों ने धावा बोला। अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार की नगदी सहित दो लाख के सोने व चांदी के जेवर ले गए। वहीं नजदीक ही जयप्रकाश शुक्ला का घर निर्माणाधीन है। उन्होंने अपने घर का सामान पड़ोस में रामदत्त यादव के खाली पड़े घर में रखा हुआ था।
विज्ञापन

चोरों ने वहां ताला तोड़ा लेकिन उनके कुछ हाथ न लगा। उधर, मुकेश की पत्नी रेनू ने चोरी की सूचना सोहरामऊ पुलिस को दी। महज थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर राजमार्ग के किनारे चोरी होने से कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है। सोहरामऊ थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच कर मुकदमा लिखने की बात कही। लोगों का कहना है कि सोहरामऊ के हल्का नंबर दो में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। महनौरा, रसूलपुर, हीराखेड़ा में हुई चोरियों का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed