{"_id":"ade224af7ba0480af1921d0a794b141a","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-the-house-a-half-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर-नगदी समेत लाखों का माल चुरा लिया। गृहस्वामी अपने बीमार पिता को देखने गांव गया था।
बांगरमऊ कसबा में स्टेशन रोड गणेशगंज निवासी आलोक सिंह परिवार के साथ मकान बनाकर रह रहा है। मंगलवार को उसके पिता कैलाश की तबियत खराब होने की सूचना मिली। अलोक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मंगलवार शाम को गांव बल्लापुर चला गया।
बुधवार रात चोरों ने घर और अलमारी के ताले तोड़कर दस हजार रुपये की नगदी और करीब डेढ़ लाख के जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। सुबह आसपास के लोगों ने घर के ताले टूटे देखे तो आलोक को फोन कर सूचना दी।
इसके पाद परिवार घर पहुंचा और चोरी की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।