फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The youth beat up Ayushman Mitra for not making the card first

Unnao News: पहले कार्ड न बनाने पर युवक ने आयुष्मान मित्र से की मारपीट

Sat, 22 Feb 2025 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
The youth beat up Ayushman Mitra for not making the card first
सफीपुर। सीएचसी में आयुष्मान मित्र के कमरे में पहुंचे युवक ने पहले से खड़े लोगों को पीछे करते हुए तुरंत कार्ड बनाने का दबाव बनाया। आयुष्मान मित्र ने मना किया तो मारपीट की, धक्का-मुक्की करके लैपटॉप व अन्य उपकरण तोड़ दिए। कर्मचारियों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि आरोग्य मित्र अमन कुशवाहा शनिवार दोपहर कमरे में लोगों के आयुष्मान कार्ड बना रहा था। इसी दौरान रोशन नगर निवासी मनोज गौतम पहुंचा और पहले से खड़े लोगों से आगे आकर पहले अपना कार्ड बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोग्य मित्र ने पहले से खड़े लोगों के बाद नंबर आने की बात कही तो अमन विवाद करने लगा और दोनों में मारपीट हुई। आरोप है कि मनोज ने कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरण गिरा दिए। सीएचसी प्रभारी का आरोप है कि युवक पहले भी अभद्रता कर चुका है। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed