फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The woman was killed, the body was thrown in the sack

महिला की हत्या, शव बोरी में भरकर फेंका

Sun, 17 Mar 2019 12:28 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Sun, 17 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
The woman was killed, the body was thrown in the sack
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे सई नदी में शव मिलने की घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से करीब तीन मीटर की दूरी पर सई नदी में शनिवार को एक बोरी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बोरी को नदी से निकाल कर खुलवाया तो उसमें करीब 30 साल की महिला का शव निकला। हत्यारों ने शव को पॉलिथीन से लपेटने के बाद बोरी में भरा था। शव पानी में डूबा रहे इसलिए बोरी में ईंटें भी भरी थीं। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के निकट सई नदी के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दुर्गंध आने पर देखा तो नदी के किनारे पानी के भीतर एक बोरी नजर आई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसओ संजीव कुमार यादव ने जाल की मदद से बोरी को बाहर निकलवाया। बोरी में महिला का शव निकला। शव को सफेद रंग की पॉलिथीन से लपेट गया था। शव कई दिन पुराना होने से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। शरीर पर लाल रंग का ब्लाउज व पेटीकोट है। गले में एक माला व कान से झुमके हैं। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने शव पानी में डूबा रहे इसलिए बोरी में ईंटे भरे हैं। थाने में इतनी उम्र व हुलिया की किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज न होने से शव की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। पहचान कराने के लिए जिले के अन्य थानों के अलावा आसपास के अन्य जिलों के थानों को शव के फोटो भेजे गए हैं। एसओ का कहना है कि शव हरदोई की तरफ से बहकर आया है। उनका मानना है कि नदी में बहाव तेज होने से बोरी में ईंटें होने के बाद भी शव यहां आ गया है। बताया कि शव को मुर्दा घर में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन से शव फेंकने की शक
औरास थानाक्षेत्र का पंचमखेड़ा गांव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे बसा है। एक्सप्रेस-वे तक जाने के लिए यहां सर्विस लेन भी बनी हुई है। माना जा रहा है कि हत्यारे एक्सप्रेस-वे से सर्विस लेन पर आए होंगे और उन्हाेंने यहीं से शव नदी में फेंक दिया। सर्विस लेन से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर पुलिस ने शव बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेहरा जलाने की आशंका
महिला का चेहरा पूरी तरह से सड़ चुका है। जबकि शरीर के अन्य अंग सुरक्षित हैं। माना जा रहा है कि हत्यारों ने शव की पहचान मिटाने के लिए या तो उसका चेहरा आग से जलाया है या फिर कोई केमिकल डाला है। शरीर पर कोई चोट या जख्म स्पष्ट नहीं हो रहे हैं। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।


बोरी में लाल रंग का लेडीज कुर्ता भी मिला
पुलिस ने जब बोरी को नदी से बाहर निकलवाया तो बोरी कई जगह से फटी पाई गई। बोरी का मुंह प्लास्टिक की रस्सी से बांधा था। बोरी खोली गई तो उसमें पॉलिथीन से लिपटा शव मिला। बोरी में एक लाल रंग का लेडीज कुर्ता भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed