फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The weather has been unfavorable but the sesame will give flowers of happiness

मानसून के धोखा देने से किसानों ने तिल की खेती पर लगाया दांव

Sun, 28 Aug 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The weather has been unfavorable but the sesame will give flowers of happiness
गंजमुरादाबाद। बारिश कम होने पर किसानों ने तिल की खेती पर दांव लगाया है। इस वर्ष करीब 210 हेक्टेयर भूमि में तिल की खेती की गई है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो किसानों को एक हेक्टेयर में करीब 50 हजार रुपये तक का मुनाफा निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जुलाई में बारिश कम होने से किसानों को तिल की खेती के लिए जागरूक किया गया था। फसल 15 अक्तूबर तक पककर तैयार हो जाएगी। इस फसल को तैयार करने के लिए किसानों को कोई खास मेहनत नहीं करनी पड़ी। एक हेक्टेयर फसल में मात्र छह हजार रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

वहीं इतने क्षेत्रफल में करीब पांच से छह क्विंटल तिल निकलने की उम्मीद है। जिसकी कीमत करीब 50 हजार तक हो जाएगी। किसान राजेश यादव, रामकुमार, हरिशंकर, श्याम कुमार, हरीराम, दयाशंकर, सोवरन व विकास ने बताया कि पानी कम बरसने की आशंका से उन्होंने इस बार तिल की खेती पर दांव लगाया है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. धीरज तिवारी ने बताया कि तिल की फसल किसानों के लिए बहुत लाभदायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखवाली का भी झंझट नहीं
तिल की फसल की रखवाली करने के लिए किसानों को रातदिन एक करने की आवश्यकता नहीं होती है। असल में तिल के पौधे में एक विशेष प्रकार की गंध आती है। जिस कारण छु्ट्टा जानवर इस फसल को नहीं चरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed