{"_id":"581b4a250b65f725ec36a14b67442b43","slug":"the-vehicle-spent-in-the-service-lane-crossing-closure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग बंद होने पर सर्विस लेन से गुजारे गए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग बंद होने पर सर्विस लेन से गुजारे गए वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। रायबरेली क्रासिंग को मरम्मत कार्य के चलते बंद करने के बाद वाहनों का आवागमन सर्विस लेन से शुरू कर दिया गया। बुधवार तक कंटेनर व हैवी वाहनों को सर्विस लेन से न गुजराने की बात करने वाला एनएचएआई ने गुरुवार इन वाहनों को भी यहां से गुजराने की इजाजत दे दी। जिससे जाम की समस्या से राहगीरों को राहत मिल गई।
लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या-125 स्पेशल का गुरुवार को मरम्मत कार्य होना था। इसके चलते इस दिन सुबह 7 से शाम 7 बजे तक इस मार्ग को बंद रखा गया।
लगातार बारह घंटे तक राजमार्ग बंद रहने के बावजूद भी जाम की समस्या न हो इसके लिए नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने क्रासिंग पर बन रहे आरओबी की दोनाें ओर की सर्विस लेन को छोटे-बड़े व हैवी वाहनों के लिए भी खोल दिया। इससे हाइवे से गुजरने वाले सभी वाहन इसी सर्विस लेन से होकर गुजरे और जाम की समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन
एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो क्रासिंग बंद होने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को बुधवार रात से ही आरओबी सर्विस लेन को हैवी वाहनों के लिए खोलने के आदेश दे दिए गए थे।