फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The vault was taken from the stolen loader, took out the jewelry and threw it

चोरी के लोडर से पार की गई थी सराफा दुकान की तिजोरी...

Fri, 27 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The vault was taken from the stolen loader, took out the jewelry and threw it
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में छह दिन पहले सराफा की दुकान से तिजोरी चोरी होने की घटना में पुलिस खुलासे के करीब है। वारदात में चोरों ने जिस लोडर का प्रयोग किया वह भी चोरी का था। स्वॉट टीम ने छह लोगों को उठाया और उनकी निशानदेही पर तिजोरी व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुरवा के मोहल्ला दलीगढ़ी निवासी शुभम सोनी की चमियानी बाजार स्थित सराफा दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 19 मई को तिजोरी चुराई थी। स्वॉट प्रभारी गौरव कुमार ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे। जिसमें एक लोडर दुकान की ओर से मुख्यमार्ग पर जाते दिखा। जांच में पता चला कि फुटेज में दिख रहा लोडर 18 मई को पुरवा से चोरी हुआ था। तफ्तीश में पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली तो सदर कोतवाली के मैनीखेड़ा में मोबाइल फोन की दुकान से चोरी हुए फोन में से तीन चलते मिले। इसी आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को उठाया तो उन्होंने चोरी की घटनाएं कबूलीं और चार अन्य साथियों के नाम बताए। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपी अचलगंज थाना क्षेत्र के पचोड्डा, शिवपुरी, बाजपेईखेड़ा व बिहार थाना क्षेत्र के रावतपुर के रहने वाले हैं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कई चोरी की घटनाएं खुलासे के करीब हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed