{"_id":"0cb53a727a7d89e14ee58a607ce603f7","slug":"the-two-life-by-consuming-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत दो ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत दो ने जहर खाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 08 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समते दो लोगों ने पारिवारिक कलह से ऊबकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के वादीखेड़ा गांव निवासी सुनीता (30) पत्नी रामसुख ने बुधवार को बच्चों को डांटने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पुरवा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी घटना गढ़ाकोला गांव की है। यहां रहने वाले सुरेश (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक पारिवारिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। भाई ने बताया कि सुरेश की अट्ठारह वर्ष पूर्व शादी हुई थी मगर शादी के तीन साल बाद ही पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया था। मृतक के कोई संतान भी नहीं है। पुरवा कोतवाली प्रभारी सुरेशचंद्र ओमहरे ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन