{"_id":"4e6acad32df01641adcf3151fbb6a402","slug":"the-tribute-to-the-freedom-fighters-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गयाप्रसाद शुक्ला ‘निर्भीक’की बारहवीं पुण्यतिथि पर जिला पुस्तकालय में आयोजित समारोह में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गंगाबक्श सिंह ने कहा कि पं. गयाप्रसाद जी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी, उन्हें देश बड़े ही सम्मान से याद करता है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ना बड़े की गर्व की बात है। पंडित जी को इस कार्य को करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था इसलिए हम लोग आज भी उनके इस काम के लिए उन्हें याद करते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, अनुभव शुक्ला, सुरभि श्रीवास्तव, हरि प्रसाद कुरील, विनोद कृष्ण शर्मा, मोहनलाल मिश्र, धीरज, त्रिभुवन सिंह, जयकृष्ण पांडेय, सर्वदानंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन