फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The thatched roof caught fire due to a spark from the stove, household goods of three houses burnt down

Unnao News: चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जली

Wed, 04 Jun 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 04 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The thatched roof caught fire due to a spark from the stove, household goods of three houses burnt down
औरास। कुंवरखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर 12 बजे चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। हवा चलने से आग की लपटें तेज हुईं और तीन घरों तक पहुंच गईं। इससे चार लोगों की गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधन से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी बद्री मौर्य की बेटी ज्योति मंगलवार दोपहर चूल्हे पर खाना बना रही थी। आग की चिंगारी छप्पर में लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो हुईं और गृहस्थी जलने के साथ पड़ोसी डोरी के घर तक पहुंच गई। उसके यहां भी गृहस्थी के सामान के साथ गेहूं बेचकर रखी 25 हजार नकदी जल गई। इंदल के घर तक आग पहुंचने से उसकी 50 हजार की नकदी और गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले निजी संसाधनों से आग पर काबू पा लिया गया। ग्राम प्रधान रवि ने हसनगंज एसडीएम प्रज्ञा पांडेय को सूचना दी। लेखपाल अनिल गौड़ ने नुकसान का आकलन किया। बताया कि रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed