फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The statements of the then two investigators in the Neelam murder case

Unnao News: नीलम हत्याकांड में तत्कालीन दो विवेचकों के हुए बयान

Thu, 06 Apr 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 06 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The statements of the then two investigators in the Neelam murder case
उन्नाव। बीस साल पुराने नीलम हत्याकांड में गैंगस्टर एक्ट न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के तत्कालीन दो विवेचकों के बयान गुरुवार को पूरे हुए। वहीं जमानती वारंट जारी होने के बाद दो डॉक्टर बयान के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तारीख 19 अप्रैल तय की है।
विज्ञापन

18 दिसंबर 2002 को इंद्रानगर मोहल्ला निवासी श्याम कुमार की 17 वर्षीय बेटी नीलम को सुबह घर से कोचिंग जाते समय कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पूर्व तय तारीख पर गुरुवार को सेवानिवृत्त वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन मोहन यादव व तत्कालीन एसएचओ निरंकार सिंह के बयान दर्ज हुए। शुरुआती विवेचना करने वाले तत्कालीन विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक सदर कोतवाली पीसी चतुर्वेदी के बयान पहले ही न्यायालय में दर्ज हो चुके हैं। वहींं न्यायालय से जमानती वारंट जारी होने के बाद कानपुर के रीजेंसी अस्पताल के तत्कालीन डॉक्टर केसी श्रीवास्तव और जिला अस्पताल के डॉक्टर बीएस निगम बयान के लिए गुरुवार को भी न्यायालय नहीं पहुंचे। मुकदमे के वादी श्याम कुमार के अधिवक्ता विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमे के दोनों विवेचकों के गुरुवार को पूरे बयान दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed