फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The statement could not be made because the woman could not speak

युवती के बोल न पाने से नहीं हो सके बयान

Thu, 06 Feb 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
The statement could not be made because the woman could not speak
उन्नाव/अचलगंज। प्रेमिका का चाकू से गला रेतने के बाद युवक द्वारा खुदकुशी के प्रयास की वारदात के दूसरे दिन भी गांव में दहशत का माहौल है। उधर, युवती के बयान लेने अचलगंज थाने के उपनिरीक्षक कानपुर हैलट पहुंचे पर युवती के बोलने की स्थिति में न होने के कारण बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार तड़के प्रेम विवाह में युवती के परिजनों को रोड़ा बनता देख रिश्ते के मामा ने पहले भांजी का गला रेता, फिर खुद के गले व शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से वारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। घायल युवती को कानपुर के हैलट व उसके प्रेमी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को युवती के बयान के लिए अचलगंज थाना के उपनिरीक्षक वीर बहादुर सिंह कानपुर हैलट पहुंचे। फेफड़ों में खून चले जाने से युवती बोलने की स्थिति में नहीं थी। डॉक्टरों ने अभी उसे बयान देने के योग्य नहीं बताया। जिस पर वह बिना बयान लिए लौट आए। वहीं, जिला अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है। युवक की हालत सामान्य हो रही है।
विज्ञापन

घटना के समय घायल युवती का भाई फतेहपुर जिला में फौज की भर्ती देखने गया था। दौड़ शुरू होने से पहले बहन का गला रेते जाने की जानकारी पर परेशान भाई मैदान में दौड़ा तो, पर बीच में ही रोते हुए बैठ गया। घटना से उसके सपने चकनाचूर हो गए। जिस वक्त घटना हुई घायल युवती का बड़ा भाई फतेहपुर में फौज की भर्ती में भाग लेने गया था। घायल युवती की छोटी बहन ने बताया कि घटना के बाद उसने फतेहपुर गए भाई को फोन पर जानकारी दी। जिस वक्त उसने भाई को फोन किया वह दौड़ में शामिल होने की तैयारी कर रहा था। जानकारी पर वह फोन पर ही सिसक उठा। उसने शीघ्र घर पहुंचने की बात कही। भाई ने दौड़ में हिस्सा तो लिया पर बहन के साथ हुई घटना में इस कदर परेशान हुआ कि वह दौड़ पूरी नहीं कर पाया। वहां से निकलकर वह सीधे कानपुर के हैलट अस्पताल पहुंचा। बहन के अनुसार, बचपन से ही उसके भाई का फौज में भर्ती होने का सपना था। सपने को पूरा करने के लिए वह पिछले दो साल से सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाता था। घटना से उसका सपना चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेमिका का गला रेतने के बाद खुदकुशी करने का प्रयास करने वाले जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसने सोमवार शाम को ही कोरारी बाजार से 35 रुपये में नई चाकू खरीदी थी। गला रेतने में उसने इसी चाकू का इस्तेमाल किया था।

युवती का गला रेतने के बाद खुद आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की शादी तय होने के अलावा तिलक और वरीक्षा का कार्यक्रम भी हो चुका था। भांजी से प्रेम संबंधों के चलते उसने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद थाने में पंचायत के दौरान लेनदेन का सामान लौटाए जाने के बाद शादी टूट गई थी। घायल युवक ने बताया कि उसे विश्वास था कि उसकी रिश्ते की भांजी से शादी हो जाएगी। उसके परिजनों के रोड़ा बनने पर सोमवार को प्रेमिका के साथ उसने आत्महत्या के प्रयास जैसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed