{"_id":"6550ec2a1e9d8bb6420ef917","slug":"the-silversmith-was-defrauded-by-giving-him-brass-items-unnao-news-c-221-1-sknp1055-5744-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सराफ को पीतल का सामान देकर लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सराफ को पीतल का सामान देकर लगाया चूना
Sun, 12 Nov 2023 08:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने सराफ को पीतल का सामान देकर लगाया चूना
-व्यापारी ने लोगों की मदद से दो महिलाओं को पकड़ा, पुलिस को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। कोतवाली के गांव बहरौरा बुजुर्ग के पूर्व प्रधान हंसराज वर्मा की मिर्री चौराहे पर सोनेचांदी की दुकान है। कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार को एक बजे दो महिलाएं दुकान पर आईं। महिलाओं ने सोने की काटी व झाले का वजन कराया। उसने महिलाओं को सामान के बदले एक हजार रुपये दे दिए।
इसके बाद इतनी ही कीमत की एक जोड़ी चांदी की पायल लेकर दोनों महिलाएं निकल गईं। जब उसने उन आभूषणों की जांच की तो वह पीतल की निकलीं। उसने दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज से पहचान करके खोजबीन शुरू की। दुकानदार ने अन्य लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।