फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The siege of the Kotwali, the uproar of the family

तहरीर के बाद भी नहीं दर्ज की जच्चा-बच्चा की मौत की रिपोर्ट, कोतवाली घेरी

Sun, 25 Sep 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The siege of the Kotwali, the uproar of the family
रिपोर्ट न दर्ज होने पर कोतवाली में हंगामा करते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
हसनगंज। अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साए परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। सीओ ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक, डॉक्टर सहित अन्य स्टॉफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
शंकरपुर गांव निवासी अवधेश कुमार ने गुरुवार देर शाम पत्नी कांति (28) को प्रसव पीड़ा पर उसे सिंह फैक्चर अस्पताल में भर्ती कराया था।
डॉ. भूपेंद्र सिंह ने ऑपरेशन से प्रसव कराया था। आरोप है कि नवजात को खींचकर बाहर निकाला इससे उसकी मौत हो गई थी।
बच्चेदानी भी बाहर निकल आई थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखनऊ लेकर गए थे। वहां उसकी मौत हो गई थी।
शुक्रवार देर शाम मृतका के पति ने अस्पताल संचालक, डॉ. भूपेंद्र सिंह सहित स्टॉफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी।
लेकिन पुलिस के कार्रवाई न करने पर शनिवार को परिजनों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर सीओ राजकुमार शुक्ला भी पहुंच गए।
उन्होंने परिजनों को शांत कराया।
कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर डॉक्टर के नामजद और अज्ञात संचालक व स्टॉफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed