फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The school will be rejuvenated with Rs 2 crores

Unnao News: दो करोड़ से होगा विद्यालय का कायाकल्प

Fri, 29 Dec 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The school will be rejuvenated with Rs 2 crores
बांगरमऊ। क्षेत्र के जिरिकपुर स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि क्षेत्र वासियों के लिए खुशी की बात है कि बांगरमऊ ब्लाॅक के 154 स्कूलों में इस स्कूल का पीएम श्री योजना में चयन हुआ है। दो करोड़ 10 लाख की लागत से स्कूल में नवीनतम तकनीक,स्मार्ट कक्षा,खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर,छात्रों के लिए रोजगार परख शिक्षा और समुचित संसाधनों की उपलब्धता कराई जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत रूरी सादिकपुर और रसूलपुर रूरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भर बन रहा है। इस दौरान संतकुमार दिवाकर, सुधीर गुप्ता,देवेंद्र कुमार,रामनरेश सिंह, प्रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-------------

कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे भक्त

नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के मददूखेड़ा के शीतला माता मंदिर परिसर में चल रही आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें भक्त जमकर झूमे। सीतापुर के नैमिषारण्य धाम से पधारे भागवताचार्य श्रवण कुमार शास्त्री ने बताया कि कंस की कारागार में देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण का जन्म भादो मास की अष्टमी में रोहणी नक्षत्र में हुआ था। उनका लालन पालन नंद बाबा के यहां हुआ था। कृष्ण ने अपने मामा कंस के अत्याचार से पृथ्वी वासियों को मुक्त कर अपने माता पिता को कारागार से छुड़वाया था। आयोजक गुरुचरण साहू, आलोक कुमार शास्त्री, विकास दीवाना, विशाल रावत, अनुज सैनी, विमल, रौनक, सचिन, दीपू राजपूत आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed