फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The robbers ran away after snatching the woman's earrings

Unnao News: महिला के झुमके नोच कर भाग गए लुटेरे

Sat, 24 Aug 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
The robbers ran away after snatching the woman's earrings
उन्नाव। हाईवे पर टोल प्लाजा के पास गुरुवार रात बाइक सवार लुटेरों ने पति के साथ बाइक पर आ रही महिला के झुमके नोच लिए और भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बे के शीतलगंज मोहल्ला निवासी रोशनलाल गुरुवार रात पत्नी रोशनी के साथ लखनऊ स्थित ससुराल से बाइक से लौट रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टोल प्लाजा पार करने के बाद निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचा तभी पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों में एक ने बाइक पर बैठी रोशनी के झुमके नोच लिए। इससे रोशनी के कान से खून बहने लगा। पीड़ित ने अजगैन कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज देखे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed