फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The price of green vegetables decreased due to increased arrival in the market

Unnao News: मंडी में आवक बढ़ने से घटे हरी सब्जियों के दाम

Sat, 24 May 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 24 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The price of green vegetables decreased due to increased arrival in the market
गंजमुरादाबाद। हरी सब्जियों की आवक मंडी में तेज होने से भाव दो हफ्ते में घटकर आधे या इससे भी कम हो गए हैं। दो सप्ताह पहले 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकने वाली तरोई शुक्रवार को 10 रुपये किलो बिकी।
विज्ञापन

दो हफ्ते पहले तक हरी सब्जियां काफी महंगी थी। इन्हें खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल हो रहा था। अब स्थानीय स्तर पर तैयार हो रही हरी सब्जियां यहां की मंडी में आने लगी हैं। सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की भरमार होने से दामों में भारी गिरावट आई है। दो सप्ताह पहले तक 60 रुपये प्रति किलो बिकने वाली तरोई 10 रुपये, भिंडी 20, लौकी पांच रुपये पीस, कद्दू 15, टमाटर 20, बैगन 18, कटहल 25 व करेला 30 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। हरी सब्जियां सस्ती होने से 25 रुपये किलो बिकने वाले आलू से लोगों ने दूरी बना ली है। राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि इस समय हरी सब्जियों की पैदावार बढ़ी है। जून के बाद बरसात के मौसम में हरी सब्जियों के दागी हो जाने से उनकी पैदावार घट जाएगी। तब हरी भाव फिर बढ़ने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed