{"_id":"58a5f27c4f1c1b941ad83fea","slug":"the-pre-election-congress-took-cot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पूर्व ही कांग्रेस ने पकड़ ली खाट-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पूर्व ही कांग्रेस ने पकड़ ली खाट-
Fri, 17 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
addressing gathering
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
गृहमंत्री ने कहा कि बदहाल प्रदेश को रास्ते पर लाने के लिए मोदी जी के हाथों को जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर मजबूत करना होगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की अस्मिता सुरक्षित नहीं है। बेबस मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचारी मंत्री को बर्खास्त करते हैं और फिर बहाल करते हैं। यही विकास का चेहरा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि चार महीने पहले जगह-जगह खाटसभा करने वाली कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही खाट पकड़ ली। कांग्रेस को यह नहीं मालूम है कि जिस साइकिल में पीछे बैठे हैं उसे मुलायम सिंह ने पंचर कर रखा है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और नोट बंदी के फैसले को ऐतिहासिक और साहसिक बताया। कहा हमारे प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा का ही नतीजा है कि देश की अर्थ व्यवस्था इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हृदयनारायण दीक्षित को जिताने की अपील की। सभा में जयबिंद सिंह, योगेश बाजपेई, हरिसहाय मिश्र, विनोद लोधी, महेश गुप्ता, राधेश्याम रावत, श्रीकांत कटियार, पंकज सिंह, प्रिंसू सिंह, प्रकाश सिंह, भोले सिंह, सोमू सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।