फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The old man who threatened to wave a gun by beating went to jail

तमंचा लहराते धमकी देने वाल वृद्ध गया जेल

Tue, 21 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The old man who threatened to wave a gun by beating went to jail
अचलगंज। मारपीट की शिकायत करने पर तमंचा लहराकर धमकी देने वाले वृद्ध को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस पर पीड़ित को जेल भेजने की धमकी देकर सुलह का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

मामला थानाक्षेत्र के मैनहा गांव का है। नट बिरादरी के रामचंद्र ने बताया कि रविवार को आम चोरी करने का आरोप लगाकर उसके बेटे शशिकांत को गांव के गंगा गोविंद ने पीट दिया था। इसकी शिकायत थाने में की थी। सोमवार को गंगा गोविंद व उसके लड़के राजू, पिंटू ने छोटे बेटे विपिन को गांव के बाहर रोककर पीटा और तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। रामचंद्र ने यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस राजू व पिंटू के साथ उसके बेटे को भी थाने ले गई और बेल्ट से पीटा। रामचंद्र ने आरोप लगाया कि पुलिस बेटे को भी जेल भेजने की धमकी दे रही है। जिस मोबाइल से घटना का वीडियो बनाया गया था पुलिस ने उसे भी जमा करा लिया। हालांकि इससे पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सोमवार देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके गंगा गोविंद को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed