{"_id":"6591a5b5df57a1df70095af7","slug":"the-occupiers-chased-away-the-masons-and-boring-workers-unnao-news-c-221-1-sknp1055-7955-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कब्जेदारों ने राजमिस्त्री व बोरिंग करने गए कर्मचारियों को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कब्जेदारों ने राजमिस्त्री व बोरिंग करने गए कर्मचारियों को भगाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। बल्लापुर में जगह चिन्हित कर विधायक द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बाद भी कब्जेदारों ने निर्माण कार्य शुरु करने से पहले राजमिस्त्री और बोरिंग करने गए कर्मचारियों को भगा दिया। जिससे गोशाला का निर्माण एक बार फिर अधर में लटक गया है।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में छुट्टा जानवरों को नियंत्रित करने के लिए एक गोशाला की स्थापना की जानी है। जिसके लिए ग्राम पंचायत की दो बीघा भूमि चिन्हित की गई है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। पिछले दिनों लेखपाल नंदलाल ने नापजोख कर सरकारी जमीन को संरक्षित कर लिया था।
गुरुवार को विधायक श्रीकांत कटियार ने गोशाला के लिए भूमि पूजन भी किया था। इस दौरान एसडीएम शुभम यादव ने कब्जेदारों से अवैध कब्जा हटा लेन की चेतावनी भी दी थी। उस समय कब्जेदारों ने चुप्पी साध ली। शनिवार को जब निर्माण कार्य के लिए राजमिस्त्री और बोरिंग करने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो कब्जेदारों ने लाठीडंडा लेकर भगा दिया। जिससे निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका। उसके बाद ग्राम प्रधान छोटे लाल ने खंड विकास अधिकारी और बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि सोमवार को मौके पर जाकर निर्माण शुरू कराएंगे। कब्जेदारों ने निर्माण कार्य में व्यवधान डालने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।