{"_id":"2aeca9409ff03523485a56e0000d4ddb","slug":"the-murder-because-of-speculative-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे की रकम बनी हत्या की वजह!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टे की रकम बनी हत्या की वजह!
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नूरुद्दीन नगर में बुधवार को दिन दहाड़े युवक की हत्या में पुलिस ने बुधवार की देर रात हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी के मुताबिक विवाद रास्ते में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करने को लेकर नहीं बल्कि सट्टा की रकम के लेनदेन को लेकर हुआ था। उसके मुताबिक उसने अपने बचाव में गोली चलाई। सीओ सिटी ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना की तफ्तीश चल रही है।
शहर के मोहल्ला नूरुद्दीन नगर निवासी पेंटर मुशीर अहमद (45) को तालिब सरायं निवासी शरीफ ने गोली मार दी थी। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।
बुधवार देर रात पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि सट्टे की 24 हजार रकम के लेनदेन को लेकर उन दोनों के बीच तीन महीने से विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। उसके मुताबिक बुधवार को वह रास्ते से जा रहा था तभी मुशीर ने उसे रोक कर तगादा किया था।
उसने बकाया रकम सट्टा संचालक से मांगने को कहा तो उसने तमंचे से फायर कर दिया उसने अपने बचाव में गोली चलाई जो उसे लग गई। हालांकि, पुलिस उसकी बात को खुद के बचाव में गढ़ी जा रही कहानी ही मान रही है। सीओ सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि हत्यरोपी शरीफ को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।