{"_id":"6793e1859ab75845e20cdf59","slug":"the-mla-is-angry-at-the-chairman-for-not-building-the-road-and-the-delay-in-the-revamp-work-unnao-news-c-221-1-sknp1055-126026-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क न बनाने पर अध्यक्ष और रिवैंप के काम में लेटलतीफी पर विधायक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क न बनाने पर अध्यक्ष और रिवैंप के काम में लेटलतीफी पर विधायक नाराज
विज्ञापन
उन्नाव। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने हर घर नल से जल योजना की पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत न कराए जाने पर नाराजगी जताई। सदर विधायक ने रिवैंप योजना के काम में हो रही देरी पर अफसरों को आड़े हाथ लिया।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने राष्ट्रीय, राज्य, जिले के प्रमुख विकास कार्यों की प्रगति जानी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जिला पंचायत, मंडी परिषद के मार्गों सहित रेलवे के पुल व अंडरपास, फ्लाईओवर, बाईपास, रिंग रोड, बिजली विभाग की रिवैंप योजना, सिल्ट सफाई और हर घर नल से जल योजना की समीक्षा की। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जल निगम की ओर से खोदी जा रहीं सड़कों की मरम्मत न होने और औपचारिकता बरतने का मामला उठाया तो अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सदर विधायक ने रिवैंप योजना से हो रहे कामों में लेटलतीफी पर अधिकारियों को चेताया और काम को जल्द पूरा करने के लिए कहा।
कहा कि जरूरत के अनुसार सड़कों का चौड़ीकरण व मरम्मत कराई जाए। अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावित कार्यों को पूरी गंभीरता से मानक के अनुरूप और तय समय में पूरे कराने को कहा।
विज्ञापन
डीएम गौरांग राठी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन से स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराएं और समय से पूरा कराएं। पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, बिजली और जल निगम के अधिकारियों को चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने को कहा। बैठक के बाद दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से विकास भवन परिसर में बनी सपनों की उड़ान स्वयं सहायता समूह की ‘शक्ति रसोई’ का शुभारंभ भी किया गया। विधायक पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, एसपी दीपक भूकर, सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम (वि/रा) सुशील कुमार गोंड, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, अधीक्षण अभियंता बिजली योगेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।